Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Bulldozer Action: बेमेतरा में बड़ा बुलडोजर एक्शन…82 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त

In Bemetara district, the administration took a major action against illegal construction and encroachment, demolishing more than 82 shops, houses and other structures. The

in bemetara

बेमेतरा, 08 जून। Chhattisgarh Bulldozer Action: बेमेतरा जिले में प्रशासन ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 82 से अधिक दुकानों, मकानों और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुलडोजर चलाकर करोड़ों रुपये की सरकारी और सार्वजनिक भूमि को कब्जे से मुक्त कराया।

इस विशेष अभियान में राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारियों की मौजूदगी में चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों और अवैध प्लॉटिंग से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Exit mobile version