Site icon AB News.Press

परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…कई जिलों में अधिकारियों के तबादले

The Chhattisgarh Transport Department is a large organization. The Transport Commissioner has issued recruitment orders for supervisors, sub-inspectors, assistant sub-inspectors, head

transport department

रायपुर, 08 जून। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। परिवहन आयुक्त के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं।

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पोस्टिंग की गई है। विभाग ने इसे नियमित रोटेशन बताया है, लेकिन तबादलों के व्यापक दायरे के कारण पूरे महकमे में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

नई व्यवस्था के तहत कई अधिकारियों को जिला परिवहन कार्यालयों से हटाकर उड़नदस्ता और चेकपोस्टों में तैनात किया गया है, जबकि कई को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सबसे चर्चित नियुक्तियों में अनूप पटेल को नारायणपुर का प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है, वहीं सनत कुमार जागड़े को बीजापुर का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और चेकपोस्टों में नई तैनाती दी गई है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। माना जा रहा है कि यह कदम विभागीय कार्यों में तेजी और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Exit mobile version