Site icon AB News.Press

धमतरी में 400 किलो से अधिक गांजा जब्त…एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में

Dhamtari police has achieved a major success in the campaign against drug abuse in Dhamtari district. Police seized a large quantity of marijuana while conducting an operation at the Shyamtarai forest

400 kg in Dhamtari

धमतरी, 8 जून। धमतरी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्यामतराई वनोपज जांच नाका पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार और एक पिकअप वाहन के जरिए गांजा की तस्करी की जा रही थी, जिसे अर्जुनी थाना पुलिस की टीम ने जांच के दौरान पकड़ लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वाहन जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में बेहद शातिराना तरीके से फोम के बीच गांजा के पैकेट छिपाकर रखे गए थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों की यह कोशिश नाकाम हो गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 96 पैकेट में भरा हुआ 400 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। धमतरी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है

Exit mobile version