Site icon AB News.Press

CG weather update: रायपुर-दुर्ग में झमाझम बारिश…मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

The weather in Chhattisgarh is expected to remain volatile for the next five days. The Meteorological Department has issued a warning for several areas of the state, including areas

In Raipur-Durg

रायपुर, 08जून। CG weather update: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। सोमवार शाम रायपुर और दुर्ग जिले के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। रायपुर (माना) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर उमस और गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर में बादल छाए रहने, गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। लगातार बदलते मौसम के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version