BJP Leader Shot Dead : जबलपुर में बीजेपी नेत्री की संदिग्ध मौत…! घर की गैलरी में चली गोली…अस्पताल में तोड़ा दम

BJP Leader Shot Dead
जबलपुर, 07 जून। BJP Leader Shot Dead : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रहस्यमयी मामला सामने आया है। रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर इलाके में बीजेपी नेत्री संगीता रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। देर रात हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के समय संगीता रजक के घर के बाहर किसी बात को लेकर विवाद और हंगामा चल रहा था। शोर-शराबा सुनकर वह अपने बचाव के लिए घर में रखी लाइसेंसी बंदूक लेकर गैलरी में पहुंचीं। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी और कुछ ही सेकंड में संगीता रजक खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोट के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
