Site icon AB News.Press

Transfer Breaking : मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 3 उप सचिव और कई अनुभाग अधिकारियों के तबादले…महानदी भवन में ट्रांसफर की लिस्ट जारी

Major Administrative Reshuffle in the Ministry...! Transfers of 3 Deputy Secretaries and several Section Officers... Transfer list released at Mahanadi Bhawan.

Transfer Breaking

रायपुर, 06 जून। Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन उप सचिवों और तीन अनुभाग अधिकारियों के तबादले एवं प्रभार परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के बाद मंत्रालय में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। जारी आदेश के अनुसार, उप सचिव दुर्गेश वर्मा को समाज कल्याण विभाग से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं विपुल गुप्ता को श्रम विभाग के साथ समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा श्रीकांत वर्मा को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी देते हुए गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी क्रम में अनुभाग अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। अनुभाग अधिकारी माया देवी साहू को उच्च शिक्षा विभाग में यथावत रखा गया है। रमा दंडोतिया को ऊर्जा विभाग से गृह विभाग के एनआरआई सेल में स्थानांतरित किया गया है। वहीं लीलांबर ओहदार को पंचायत विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग-3 में पदस्थ किया गया है।

शबीहा परवीन खान को उच्च शिक्षा विभाग से पंचायत एवं ग्रामीण (Transfer Breaking) विकास विभाग भेजा गया है। मंत्रालय में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version