Site icon AB News.Press

Public Welfare : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से कैंसर पीड़ित महिला को मिली नई उम्मीद… कैंसर पीड़ित महिला के उपचार के लिए मिली बड़ी राहत

Public Welfare: Chief Minister's Special Health Assistance Scheme brings new hope to a woman suffering from cancer... Significant relief for the cancer patient's treatment.

Public Welfare

रायपुर, 06 जून। Public Welfare : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा जिले की 66 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला श्रीमती उमातिन बाई के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 21 लाख 69 हजार 344 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इस राशि से उनका उपचार रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (मेकाहारा) में कराया जाएगा।

आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, स्वीकृत हुई सहायता राशि

फेफड़े के कैंसर से पीड़ित उमातिन बाई के परिजनों ने आर्थिक तंगी के कारण उपचार में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही मामले पर तत्काल संज्ञान लिया गया और मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आवश्यक राशि स्वीकृत कर दी गई।

परिजनों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल से मरीज और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी आर्थिक सहायता मिलने से अब समय पर और बेहतर उपचार संभव हो सकेगा। उन्होंने इसे परिवार के लिए नई उम्मीद और संबल बताया।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना जनसहायता का प्रभावी केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यहां प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई कर स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी मामलों में जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

संवेदनशील प्रशासन से मजबूत हो रहा जनविश्वास

जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया जरूरतमंद लोगों के लिए राहत, विश्वास और सहारे का केंद्र बन गया है। त्वरित सहायता और मानवीय दृष्टिकोण के कारण शासन के प्रति लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

Exit mobile version