Site icon AB News.Press

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 : भूपेश बघेल की बढ़ी अहमियत…! AICC ने राज्यसभा चुनाव में बनाया पर्यवेक्षक

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: Bhupesh Baghel's prominence rises...! AICC appoints him as observer for the Rajya Sabha election.

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026

नई दिल्ली, 06 जून। Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 : कांग्रेस हाईकमान ने झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता अजय शर्मा को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता झारखंड में पार्टी की रणनीति और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस संबंध में एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।

झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इस संबंध में के. सी. वेणुगोपाल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के मुताबिक दोनों नेता झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान पार्टी की ओर से समन्वय और रणनीतिक जिम्मेदारी निभाएंगे।

कांग्रेस संगठन ने यह नियुक्ति ऐसे समय की है जब राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। पार्टी चाहती है कि चुनाव प्रक्रिया में संगठनात्मक तालमेल मजबूत रहे और विधायकों के साथ बेहतर समन्वय बनाया जा सके।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, भूपेश बघेल को यह जिम्मेदारी (Jharkhand Rajya Sabha Election 2026) मिलना पार्टी नेतृत्व के भरोसे का संकेत माना जा रहा है। वहीं अजय शर्मा भी संगठनात्मक मामलों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

Exit mobile version