Site icon AB News.Press

सरगुजा विवाद में बड़ा प्रशासनिक एक्शन…नायब तहसीलदार हटाए गए

Following the dispute between MLA Ramkumar Toppo and Naib Tehsildar Tushar Manik in Surguja district, the administration has taken a major step. Naib Tehsildar Tushar Manik has been removed from

surguja dispute

सरगुजा, 6जून। सरगुजा जिले में विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच हुए विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। नायब तहसीलदार तुषार मानिक को उनके वर्तमान पद से हटा दिया गया है, जबकि अब एसडीएम फागेश सिन्हा के खिलाफ भी कार्रवाई की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार उनका तबादला आदेश भी जल्द जारी हो सकता है।

यह मामला नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर विधायक के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। वहीं विधायक पक्ष का आरोप था कि नायब तहसीलदार ने उनकी चचेरी बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से काउंटर एफआईआर दर्ज की गई थी।

घटना के बाद प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों में नाराजगी देखी गई थी। विरोध स्वरूप करीब 500 राजस्व अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे। बाद में राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त हुई और अधिकारी अपने कार्य पर लौट आए।

इसी बीच प्रशासन ने तुषार मानिक को उनके पद से हटाते हुए अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय से अटैच कर दिया है। साथ ही राजापुर उप तहसील का प्रभार दूसरे अधिकारी को सौंप दिया गया है।

नायब तहसीलदार के हटने के बाद अब सभी की नजर एसडीएम फागेश सिन्हा पर टिकी हुई है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि उनके तबादले को लेकर भी मंथन चल रहा है और जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी हो सकता है।

 

Exit mobile version