Site icon AB News.Press

रायपुर में तीन तलाक का मामला…महिला ने पति पर फोन पर रिश्ता खत्म करने और मारपीट का आरोप लगाया

A case of triple talaq has emerged from Raipur, the capital of the country. It is alleged that her husband ended their relationship by saying "talaq-talaq-talaq" three times during a

triple talaq in raipur

रायपुर, 6जून। राजधानी रायपुर से तीन तलाक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने कुवैत से फोन पर बातचीत के दौरान तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर वैवाहिक संबंध खत्म कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। पति लंबे समय से कुवैत में काम कर रहा था और परिवार से दूरी बनाए हुए था।

महिला ने आरोप लगाया है कि तीन तलाक कहे जाने के बाद ससुराल पक्ष ने भी उसे “पराई औरत” बताकर घर से निकाल दिया। जब उसके मायके पक्ष ने पति को समझाने की कोशिश की, तो उसने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि पुलिस में शिकायत की बात करने पर आरोपी भारत आया और उसके साथ मारपीट व धमकी दी। इसके बाद महिला ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारी मामले में बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

 

Exit mobile version