Site icon AB News.Press

मोदी सरकार के 12 साल पूरे…भाजपा चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान

To mark the completion of 12 years of Prime Minister Narendra Modi's government at the center, the Bharatiya Janata Party has decided to launch a massive public relations campaign across the country. Running

Modi government

नई दिल्ली, 6जून। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। 5 जून से 21 जून तक चलने वाले इस अभियान के जरिए भाजपा सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएगी।

भाजपा ने इस अभियान की थीम 12 साल बेमिसाल : विश्वास, विकास और जनकल्याण”रखी है। पार्टी का लक्ष्य बीते 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों और उपलब्धियों को आम जनता के सामने प्रस्तुत करना है।

अभियान के तहत पांच विषय आधारित पुस्तिकाएं तैयार की गई हैं। इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और आधारभूत संरचना विकास जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। इन पुस्तिकाओं को हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू समेत कई भारतीय भाषाओं में प्रकाशित किया जाएगा। भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि गांवों, कस्बों और शहरों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इसके अलावा 12 से 20 जून तक विशेष जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जहां पात्र हितग्राहियों का विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण किया जाएगा। इनमें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में मंडल स्तर तक योग शिविर लगाए जाएंगे।

भाजपा का मानना है कि यह अभियान सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Exit mobile version