Site icon AB News.Press

Raipur Police Action: रायपुर में नशे पर बड़ी चोट…25 लीटर कोडीन सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

As part of the ongoing anti-drug campaign in the capital Raipur, the Gudhiyari police station has arrested an inter-district smuggler of a banned narcotic syrup. 249 vials of codeine-containing narcotic syrup and a

drugs in raipur

रायपुर, 6जून। Raipur Police Action:  राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढ़ियारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली सिरप की तस्करी कर रहे एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 249 शीशी कोडीन युक्त नशीली सिरप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झाबक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल कुमार साहू (33 वर्ष) निवासी मंगलवाड़ा, थाना चरौदा, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 249 शीशी कोडीन युक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 25 लीटर है।

पुलिस ने जब आरोपी से सिरप के संबंध में वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने नशीली सिरप और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में गुढ़ियारी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी प्रतिबंधित सिरप कहां से लेकर आया था और रायपुर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले के बैकएंड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। जांच के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version