Site icon AB News.Press

Bilaspur Fire Incident: बिलासपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी आगजनी…शनिचरी सब्जी मंडी की 15 दुकानें जलकर खाक

Bilaspur, has witnessed the second major fire in less than 24 hours. Following a fire in the market on Sunday, a massive fire broke out in the Shanichari vegetable market late last night, engulfing a cinema hall around 1:45 PM.

24 hours in Bilaspur

बिलासपुर, 6जून।Bilaspur Fire Incident: बिलासपुर शहर में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। बुधवारी बाजार में आग लगने के बाद अब देर रात शनिचरी सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते करीब 14 से 15 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। आग से सब्जी, किराना और अन्य सामानों से भरी कई दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं। व्यापारियों का कहना है कि इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन प्रशासनिक जांच के बाद ही सामने आएगा।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। वहीं घटना के बाद व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मंडी क्षेत्र में बिजली लाइनों और दुकानों के शटर में करंट आने की शिकायतें पहले भी कई बार की गई थीं, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया तथा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लगातार दो दिनों में बाजार क्षेत्र में हुई आगजनी की घटनाओं ने शहर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं और बिजली प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version