Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल…नई प्रवक्ता टीम का ऐलान

The Chhattisgarh Congress has announced a new spokesperson team, making a major change in its communications department. The party has promoted several leaders and assigned them new responsibilities. This

Chhattisgarh Congress

रायपुर, 6जून। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने संचार विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए नई प्रवक्ता टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कई नेताओं को पदोन्नति देते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फैसले को कांग्रेस की मीडिया और संचार रणनीति को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार कांग्रेस के प्रवक्ता पी. सिंह को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा और वंदना राजपूत को भी पदोन्नति देकर मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा वरिष्ठ नेता नितिन राज भंसाली को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। सत्यप्रकाश और अभय नारायण राय को भी वरिष्ठ प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर की गई हैं। आदेश प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से जारी किया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों और मुद्दों को देखते हुए कांग्रेस अपने संचार तंत्र को मजबूत करने में जुटी है। नई टीम के जरिए पार्टी सरकार और विपक्ष के मुद्दों पर अधिक प्रभावी ढंग से अपनी बात जनता तक पहुंचाने की कोशिश करेगी।

 

Exit mobile version