Site icon AB News.Press

Tailor Salary : भारत में मामूली काम…विदेश में बना करोड़ों का करियर…! टेलरिंग से बंपर कमाई…कपड़ों की फिटिंग के लिए अमेरिका में देने पड़ते हैं ₹4000…वायरल वीडियो ने चौंकाया यहां देखें

Tailor's Salary: Modest work in India... a multi-crore career abroad! Massive earnings from tailoring... you have to pay ₹4,000 for clothing alterations in the US... a viral video has caused a stir—watch it here.

Tailor's Salary

डेस्क रिपोर्ट, 05 जून। Tailor Salary : भारत में टेलरिंग को अक्सर एक सामान्य और कम कमाई वाला पेशा माना जाता है, लेकिन अमेरिका जैसे देशों में यही हुनर लोगों को लाखों रुपये कमाने का मौका दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अमेरिका में रहने वाली कंटेंट क्रिएटर Komal Pandey ने वहां टेलरिंग और कपड़ों के अल्टरेशन से होने वाली कमाई के बारे में जानकारी दी, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए।

1 घंटे के मिलते हैं ₹2300

वीडियो के मुताबिक अमेरिका में एक प्रोफेशनल टेलर (Tailor Salary) को एक घंटे के काम के लिए करीब 25 डॉलर तक मिल सकते हैं। भारतीय करेंसी में यह रकम लगभग 2200 से 2300 रुपये के बराबर बैठती है। यानी अगर कोई टेलर रोज 8 घंटे काम करे, तो उसकी एक दिन की कमाई 18 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है। सिर्फ कपड़े सिलना ही नहीं, बल्कि कपड़ों की फिटिंग ठीक करना या छोटे-मोटे बदलाव यानी अल्टरेशन का काम भी अमेरिका में काफी महंगा माना जाता है। वीडियो में बताया गया कि एक सामान्य अल्टरेशन के लिए भी करीब 40 डॉलर तक चार्ज किए जाते हैं। भारतीय रुपये में यह रकम लगभग 3500 से 4000 रुपये के बराबर बैठती है। भारत में जहां लोग कई बार 100 से 500 रुपये में कपड़ों की फिटिंग करवा लेते हैं, वहीं अमेरिका में यही काम कई गुना महंगा पड़ता है। वजह यह है कि वहां टेलरिंग को सिर्फ सिलाई नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल स्किल माना जाता है।

अनुभवी टेलर्स की जरूरत हमेशा रहती

अमेरिका में शादी के कपड़े, कॉर्पोरेट आउटफिट, डिजाइनर ड्रेसेज और कस्टम फिटिंग वाले कपड़ों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अच्छे और अनुभवी टेलर्स की जरूरत हमेशा बनी रहती है। यही कारण है कि कुशल कारीगर वहां अच्छी कमाई कर लेते हैं। वीडियो में यह भी कहा गया कि अगर भारत में किसी टेलर का काम अच्छा नहीं चल रहा है, तो वह विदेशों में मौजूद अवसरों के बारे में जानकारी ले सकता है। हालांकि विदेश जाकर काम करने के लिए वीजा नियम, लाइसेंस, अनुभव और भाषा की समझ होना जरूरी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो (Tailor’s Salary) तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि भारत में भी कुशल कारीगरों को उनके हुनर के हिसाब से बेहतर भुगतान मिलना चाहिए।
 
Exit mobile version