Site icon AB News.Press

Bilaspur Fire Incident: बुधवारी बाजार में भीषण आग…5 दुकानें चपेट में

Bilaspur Fire Incident: A massive fire broke out in the Wednesday Market located in the railway area on Thursday night, causing panic. The fire first broke out at the Jai Hind Cycle Store and

in the Wednesday market

बिलासपुर, 5जून। Bilaspur Fire Incident: रेलवे परिक्षेत्र स्थित बुधवारी बाजार में गुरुवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सबसे पहले जय हिंद साइकिल स्टोर में लगी और देखते ही देखते आसपास की चार अन्य दुकानों तक फैल गई। घटना में साइकिल के पार्ट्स, टायर, ट्यूब समेत बड़ी मात्रा में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटों ने पास की कपड़ा दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां भी नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे साइकिल दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

साइकिल दुकान में बड़ी मात्रा में टायर, ट्यूब और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से भड़क गई। वहीं बाजार में कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें होने से आग के और फैलने का खतरा बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

दमकल कर्मियों और स्थानीय व्यापारियों के संयुक्त प्रयास से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। देर रात तक दमकल की टीम मौके पर मौजूद रही और आग पूरी तरह बुझाने के लिए पानी की बौछार करती रही।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग नुकसान का आकलन कर रहे हैं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा घनी आबादी वाले बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version