Site icon AB News.Press

Kailash Kher Mahakal Darshan: कैलाश खेर ने उज्जैन में किए बाबा महाकाल के दर्शन…भस्म आरती में हुए शामिल

Renowned singer Kailash Kher arrived in the religious town of Machhua in Madhya Pradesh on Monday morning, where he visited the Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga to offer prayers to Baba Mahakal. He also

Kailash Kher

उज्जैन, 5जून| Kailash Kher Mahakal Darshan: मशहूर गायक कैलाश खेर सोमवार सुबह मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन पहुचे, जहां उन्होंने श्रीमहाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वे सुबह होने वाली भस्म आरती में भी शामिल हुए और पूरी तरह शिवभक्ति में लीन नजर आए।

दर्शन-पूजन के बाद कैलाश खेर ने कहा कि महाकाल के प्रांगण में आना उनके लिए जीवन के सबसे बड़े आध्यात्मिक अनुभवों में से एक है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति दिशा से भटकता है, परमात्मा उसे अपने चरणों में बुलाकर सही मार्ग दिखाते हैं।

उन्होंने आगे भारत की सनातन संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पवित्र भूमि पर जन्म लेना सौभाग्य की बात है और यहां की परंपराओं का पालन करने वाले लोगों को वह नमन करते हैं। कैलाश खेर ने उज्जैन को एक अत्यंत प्राचीन और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध नगरी बताते हुए इसे ब्रह्मांडीय परंपराओं और इतिहास का जीवंत दस्तावेज कहा।

समय और सभ्यता के बदलाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में परिवर्तन हो रहा है, लेकिन भारत अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के साथ अडिग है और आने वाले समय में भारत की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी।

Exit mobile version