Site icon AB News.Press

congress candidate: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की…खरगे समेत कई बड़े नाम शामिल

The political atmosphere has heated up ahead of the Rajya Sabha elections. Meanwhile, the Indian National Congress has released its list of

Congress Rajya Sabha elections

नई दिल्ली, 5जून| congress candidate:  राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पांच राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए अपने 7 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

सबसे प्रमुख नाम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का है, जिन्हें एक बार फिर राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

सूची जारी होने के साथ ही कांग्रेस ने यह संकेत दे दिया है कि वह अनुभवी नेताओं और संगठनात्मक चेहरों पर भरोसा बनाए हुए है। वहीं, कई अन्य संभावित नामों पर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।

 

Exit mobile version