Site icon AB News.Press

Sushasan Tihar: सुशासन तिहार शिविर में भड़के सांसद बृजमोहन अग्रवाल…रेंजर को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

Good Governance Festival: Things turned heated during the Good Governance Festival camp held in Gobra Navapara, Raipur district, when MP Brijmohan Agrawal became angry with

Good Governance Tihar Camp

नवापारा, 4जून। Sushasan Tihar: रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया, जब एक शिकायत पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अधिकारियों पर नाराज हो गए। कुलेश्वर महादेव शासकीय कॉलेज की बाउंड्री वॉल निर्माण में वन विभाग की आपत्ति और संबंधित रेंजर की अनुपस्थिति की जानकारी मिलते ही सांसद ने मंच से ही कड़ा रुख अपनाया।

शिविर में शिकायत सुनने के दौरान सांसद ने अधिकारियों से पूछा कि रेंजर मौके पर क्यों मौजूद नहीं है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने मंच से ही कहा, “रेंजर यहां क्यों नहीं है? उसे शोकॉज नोटिस दो और सस्पेंड करो।” सांसद की इस टिप्पणी के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

शिविर में स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण, राजस्व मामलों और विभिन्न विभागों से जुड़ी कई शिकायतें भी सामने आईं। इस दौरान सांसद ने पटवारी, आरआई और तहसीलदार को मंच पर बुलाकर लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सात दिनों के भीतर शिकायतों का समाधान नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने नवापारा नगर पालिका भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये, कन्या स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा महावीर बजरंग अखाड़ा के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सुशासन तिहार के मंच से सांसद बृजमोहन अग्रवाल अवैध शराब बिक्री और राजस्व मामलों को लेकर अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जता चुके हैं। अब तीसरी बार सार्वजनिक मंच से अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Exit mobile version