Site icon AB News.Press

स्वास्थ्य मंत्री बोले…छत्तीसगढ़ उपचुनाव में भाजपा की बढ़त पर सरकार के कामकाज की मुहर

The political atmosphere in Chhattisgarh has heated up following the results of the urban body by-elections. Following the Bharatiya Janata Party's lead in the initial trends and results, State Health

Health Minister said

छत्तीसगढ़, 4जून| छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय उपचुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शुरुआती रुझानों और आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की सराहना करते हुए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

जायसवाल ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का असर विभिन्न चुनावों में देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार नगरीय निकायों से लेकर पंचायत और जिला स्तर तक भाजपा को लगातार समर्थन मिल रहा है, जो जनता के भरोसे को दर्शाता है।

कांग्रेस की ओर से भाजपा की संभावित जीत को “पैसों की जीत” बताए जाने पर मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार स्वीकार करने के बजाय हर बार बहाने बनाती है। उनके अनुसार जब कांग्रेस जीतती है तो उसे जनसमर्थन बताती है, लेकिन हारने पर चुनाव प्रक्रिया और विरोधियों पर सवाल खड़े करती है।

आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की स्थिति पर बोलते हुए मंत्री ने दावा किया कि उपचुनावों के नतीजे यह संकेत दे रहे हैं कि प्रदेश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी , मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भी पार्टी को इसी तरह जनसमर्थन मिलता रहेगा।

Exit mobile version