Site icon AB News.Press

Road Accident: कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार बाउंड्रीवाल से टकराई…बाल-बाल बचे

Significant news has emerged from Madhya Pradesh's Seoni district. Congress MLA from Lakhnadon, Yogendra Singh Baba, was involved in a road accident on Thursday. The relief

Congress MLA Yogendra Singh Baba

सिवनी, 4 जून। Road Accident: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा गुरुवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में उनकी जान बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जबलपुर से घुरवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी बाउंड्रीवाल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और विधायक को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के तुरंत बाद विधायक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।

 

 

Exit mobile version