Retired IAS Passed Away : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IAS बीकेएस रे का निधन…! प्रशासनिक जगत में शोक…रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस
Shubhra Nandi
Retired IAS Passed Away
रायपुर, 03 मई। Retired IAS Passed away : रायपुर में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज AIIMS रायपुर में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
1972 बैच के आईएएस अधिकारी बीकेएस रे छत्तीसगढ़ के उन वरिष्ठ नौकरशाहों में शामिल थे जिन्होंने राज्य गठन के शुरुआती दौर में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गृह, परिवहन और विमानन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां संभालीं।
वे प्रशासन अकादमी के महानिदेशक, माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहे। सुशासन, शिक्षा और सार्वजनिक नीति पर उनकी गहरी पकड़ मानी जाती थी। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे लेखन और सार्वजनिक विमर्श में सक्रिय रहे। उनके निधन पर कई पूर्व और वर्तमान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस अधिकारी श्री बी.के.एस. रे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक जीवन में निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के उच्च मानदंड स्थापित किए। उनका अनुभव, नेतृत्व और प्रशासनिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।