Site icon AB News.Press

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक के विरोध में आज बिलासपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन…सांसद निवास का होगा घेराव

NEET Paper Leak: NSUI is going to hold a big protest in Bilaspur on Wednesday to protest against the NEET exam paper leak and alleged irregularities in the examination system. The MP's residence will be surrounded at

NEET paper leak

बिलासपुर, 3जून| NEET Paper Leak: NEET परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में NSUI आज बिलासपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।  शाम 4 बजे सांसद निवास का घेराव करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-युवा, NSUI कार्यकर्ता और कांग्रेस पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इसके मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है।

NSUI कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे से नगर निगम कार्यालय के पास जुटना शुरू करेंगे, जहां से रैली के रूप में सांसद निवास की ओर कूच किया जाएगा। कांग्रेस और NSUI नेताओं का कहना है कि नीट परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। इसी मुद्दे पर केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के भी शामिल होने की जानकारी है। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

भारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

प्रदर्शन के दौरान शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए सीपत, रतनपुर, रायपुर समेत चारों दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को सीधे बाइपास मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रदर्शन स्थल की ओर जाने से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Exit mobile version