Site icon AB News.Press

Khairf Season : मुंगेली में उर्वरकों का भरपूर भंडारण… किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद… 25 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध

Kharif Season: Abundant Stock of Fertilizers in Mungeli... Farmers Receiving Adequate Fertilizer... Over 25,000 Metric Tons of Fertilizer Available.

Kharif Season

रायपुर, 03 जून। Khairf Season 2026 की शुरुआत के साथ मुंगेली जिले में किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार उर्वरकों के भंडारण, वितरण और निगरानी की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सहकारी और निजी क्षेत्र में पर्याप्त भंडारण

जिले में वर्तमान समय में सहकारी, निजी और डबल लॉक केंद्रों सहित कुल 25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध हैं। सहकारी क्षेत्र में अब तक 14,217 मीट्रिक टन से अधिक उर्वरकों का भंडारण किया गया है, जिसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और म्यूरेट ऑफ पोटाश शामिल हैं। वहीं निजी क्षेत्र में 10,727 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा डबल लॉक केंद्रों में 4,208 मीट्रिक टन और निजी थोक विक्रेताओं के पास 1,213 मीट्रिक टन उर्वरक सुरक्षित रूप से उपलब्ध हैं।

किसानों तक पहुंच चुका हजारों मीट्रिक टन उर्वरक

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक 5,668 मीट्रिक टन तथा निजी विक्रेताओं के माध्यम से 6,829 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक का वितरण किया जा चुका है।

बीज की भी पर्याप्त उपलब्धता

जिले की 66 सहकारी समितियों में 12,412 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से धान और अरहर के बीज शामिल हैं। वहीं निजी क्षेत्र के 200 से अधिक केंद्रों में लगभग 1,050 क्विंटल बीज उपलब्ध है।

अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि जिले में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा लगातार नई खेप भी पहुंच रही है। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही खाद का क्रय करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसानों को निर्बाध रूप से खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Exit mobile version