Site icon AB News.Press

सुशासन तिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन…महिलाओं ने फोड़ी खाली मटकी

During the Good Governance Festival, Congress workers and local women protested in the Gobra Navapara town over various public issues. A large number of women arrived at the event held at the Harihar School campus carrying empty pots

good governance tihar

अभनपुर, 3जून। सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान गोबरा नवापारा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हरिहर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं खाली मटकी और तख्तियां लेकर पहुंचीं तथा पेयजल संकट सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शनकारियों ने नगर में अवैध रेत एवं खनिज परिवहन, अवैध शराब बिक्री, पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन नहीं मिलने, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने तथा लगातार बिजली कटौती जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रशासन से इन मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग की।

पेयजल संकट के विरोध में महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर खाली मटकी फोड़कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर सुशासन का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

मौके पर पहुंचे अभनपुर एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया है|

Exit mobile version