Site icon AB News.Press

ईरान-अमेरिका आमने-सामने…मिसाइल और ड्रोन हमलों से बढ़ा तनाव

Tensions between the US and Iran in the Gulf region have once again reached a dangerous point. According to reports, Iran has launched ballistic missiles

Iran-America

खाड़ी, 3जून| खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने कुवैत, इराक और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

ईरानी मीडिया और IRGC का दावा है कि अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हालांकि अमेरिका ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने सभी मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया और किसी भी बेस को नुकसान नहीं पहुंचा।

तनाव यहीं नहीं थमा। अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के केशम आइलैंड और कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले किए। बताया जा रहा है कि एक कम्युनिकेशन टावर को निशाना बनाया गया।

घटनाओं के बाद कुवैत, बहरीन और पूरे खाड़ी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Exit mobile version