Site icon AB News.Press

Janpad Election : बेमेतरा जनपद उपचुनाव में हीरावन निषाद की बड़ी जीत…! कांग्रेस खेमे में जश्न…BJP प्रत्याशी तीसरे नंबर पर…यहां सुनिए VIDEO

Janpad Election: Hiravan Nishad Scores a Major Victory in Bemetara Janpad By-election! Celebrations Erupt in the Congress Camp... BJP Candidate Finishes in Third Place... Watch the VIDEO Here.

Janpad Election

बेमेतरा, 02 जून। Janpad Election : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 के उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। बेहद साधारण किसान परिवार से आने वाले हीरावन निषाद ने करीब 1000 वोटों के भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सभी समीकरण बदल दिए।

यह सीट पूर्व जनपद सदस्य भुखन यादव के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके बाद हुए उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी प्रहलाद साहू तीसरे स्थान पर रहे।

जीत के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हीरावन निषाद

शानदार जीत के बाद नवनिर्वाचित जनपद सदस्य हीरावन निषाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने उन्हें मिठाई खिलाकर और कांग्रेस का गमछा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनता के विश्वास की जीत

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास, समर्थन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। वहीं समर्थकों ने इसे आम जनता और किसान वर्ग की बड़ी जीत बताया। हीरावन निषाद की इस जीत को बेरला क्षेत्र की राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है।

 

Exit mobile version