Site icon AB News.Press

Sushasan Tihar Bilaspur: सुशासन तिहार…बिलासपुर के समाधान शिविर में जनता की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

A resolution camp was organized at Putri Bhavan, Tilak Nagar, Bilaspur, as part of the Good Governance Festival, organized to strengthen good governance in the state and extend the benefits of

good governance tihar

बिलासपुर, 2जून। Sushasan Tihar Bilaspur:  प्रदेश में सुशासन को मजबूत बनाने और आम जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार के तहत बिलासपुर के पुत्री भवन, तिलक नगर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में 1 मई से 10 जून तक चल रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे।

शिविर में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, लर्निंग लाइसेंस, आवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सरकार के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद वे पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं के निराकरण में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

Exit mobile version