Site icon AB News.Press

छह महीने से बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल…तिफरा बिजली कार्यालय का घेराव

Amid the scorching heat, villagers from Sewar and Kadar villages in the Bilha region have launched a protest against the power crisis that has persisted for the past six months. A large number of villagers,

bad for six months

बिलासपुर, 2जून। बिल्हा क्षेत्र के सेवार और कड़ार गांव के ग्रामीणों ने भीषण गर्मी के बीच पिछले छह महीनों से जारी बिजली संकट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में तिफरा स्थित बिजली कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली केबल जल जाने के कारण लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीणों का दैनिक जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल समस्या के समाधान की मांग की। इस मौके पर राजेन्द्र शुक्ला ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

घेराव के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई चर्चा के दौरान विभाग के कार्यकारी निदेशक ए.के. अम्बष्ट ने जली हुई केबल को शीघ्र बदलने तथा बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का लिखित आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्धारित समय में बिजली व्यवस्था सुधारी नहीं गई तो वे फिर से बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। बिजली संकट को लेकर क्षेत्र में बढ़ते जनाक्रोश ने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version