Site icon AB News.Press

कांकेर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने की आत्महत्या…गौठान परिसर में फंदे पर लटका मिला शव

A sensation spread in Kanker, Chhattisgarh, on Tuesday morning when the body of former Congress leader Nawaz Ali was found hanging from a noose in the Gauthan complex in Sanjay Nagar. Upon

Former Congress leader in Kanker

कांकेर, 2जून। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली का शव संजय नगर स्थित गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार, नवाज अली हाल ही में जेल से रिहा होकर बाहर आए थे। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले कोदागांव क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था आरोप था कि उनकी कार की टक्कर से एक पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने नवाज अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। जेल से रिहाई के कुछ समय बाद ही उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस मृतक के परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद नवाज अली के परिवार में शोक का माहौल है।

Exit mobile version