Site icon AB News.Press

CG Weather Update: अगले 5 दिन तक बदलेगा मौसम…गरज-चमक और बारिश की संभावना

CG Weather Update: According to the Meteorological Department, many parts of the state may experience thunderstorms, strong winds, and light to moderate rain. The weather in Chhattisgarh is likely

next 5 days

छत्तीसगढ़, 2जून| CG Weather Update:  मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आने वाले पांच दिनों तक बदला हुआ रहने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है। रायपुर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। यहां अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 30 मिलीमीटर बारिश गरियाबंद में हुई, जबकि सुकमा और सूरजपुर के रामानुजनगर में 20-20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बस्तर, जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

तापमान की बात करें तो सोमवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इधर मरवाही वनमंडल के पिपरिया गांव के जंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। भीषण गर्मी और लू के चलते एक मादा भालू की मौत हो गई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण अत्यधिक गर्मी और लू माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार बढ़ते तापमान का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखने लगा है।

 

Exit mobile version