Site icon AB News.Press

सुष्मिता सेन को लेकर बोले ललित मोदी…वह मेरी जिंदगी का खास हिस्सा थीं

Businessman and former IPL chairman Lalit Modi has once again spoken out about his former partner, actress Sushmita Sen. Describing her as a "special and self-made woman," he

Sushmita Sen

मुंबई, 2जून| बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने एक बार फिर अपनी पूर्व पार्टनर अभिनेत्री सुष्मिता सेन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने सुष्मिता को स्पेशल और सेल्फ-मेड महिला बताते हुए उनके खिलाफ लगाए गए ‘गोल्ड डिगर’ जैसे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर पहचान बनाई है और वह एक बेहद प्रेरणादायक शख्सियत हैं। उन्होंने कहा, “सुष्मिता ने मेरी जिंदगी पर गहरा असर डाला है और उन्होंने मेरी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने में भी मदद की।”

अपने रिश्ते को याद करते हुए ललित मोदी ने कहा कि दोनों के बीच काफी अच्छा समय रहा, लेकिन दूरी और करियर की वजह से यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके साथ आउटिंग या मुलाकातों के दौरान कई बार सुष्मिता ही सभी खर्च उठाती थीं।

ललित मोदी ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि सुष्मिता को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा, “वह कभी किसी से कुछ मांगती नहीं हैं। अगर कोई उन्हें गोल्ड डिगर कहता है, तो यह पूरी तरह गलत है।”

उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को “डायमंड डिगर” तक कह दिया और कहा कि वह सुष्मिता की उपलब्धियों और उनकी मजबूत व्यक्तित्व की हमेशा सराहना करते हैं।

गौरतलब है कि ललित मोदी ने जुलाई 2022 में सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। बाद में फरवरी 2025 में उन्होंने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए अपनी नई पार्टनर रीमा बोरी के बारे में जानकारी साझा की थी।

Exit mobile version