Site icon AB News.Press

महंगाई की मार…भाड़ा दरों में वृद्धि की मांग को लेकर पिकअप चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Angered by rising inflation and the lack of revisions in transportation fare rates for years, the Pickup Vehicle Drivers' Union has launched an indefinite strike at the district's old agricultural produce

Effect of inflation

धमतरी, 2जून। लगातार बढ़ती महंगाई और वर्षों से परिवहन भाड़ा दरों में संशोधन नहीं होने से नाराज पिकअप वाहन चालक संघ ने जिले की पुरानी कृषि उपज मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल में 100 से अधिक चालक शामिल हैं, जिससे मंडियों में माल परिवहन और व्यावसायिक गतिविधियों के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि डीजल, टायर, स्पेयर पार्ट्स, वाहन मरम्मत, बीमा तथा अन्य संचालन खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद परिवहन भाड़ा दरें वर्षों से यथावत हैं। ऐसे में पुराने भाड़े पर वाहन संचालन करना और परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल होता जा रहा है।

चालक संघ ने भाड़ा दरों में संशोधन की मांग करते हुए नया प्रस्ताव भी रखा है। संघ की मांग है कि धमतरी से दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन के लिए 60 रुपये प्रति क्विंटल तथा धमतरी-रायपुर और रायपुर-धमतरी मार्ग के लिए 70 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा निर्धारित किया जाए। इस संबंध में व्यापारियों और राइस मिल संचालकों को ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्णय लेने की मांग की गई है।

संघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि वे वर्षों से व्यापारियों और राइस मिल संचालकों को अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में पुराने भाड़े पर काम करना संभव नहीं रह गया है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित समाधान निकालने की अपील की है।

पिकअप चालक संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा और वाहन संचालन पूरी तरह बंद रखा जाएगा। अब व्यापारियों, राइस मिल संचालकों और प्रशासन के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Exit mobile version