Site icon AB News.Press

वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर युवतियों से अभद्रता…बाइक सवारों ने फेंकी पानी की बोतल

A case of indecency has come to light involving young women who had come to perform the Parikrama in Vrindavan. Two young men on a bike threw a water bottle

Vrindavan Parikrama

वृंदावन, 1जून। वृंदावन में परिक्रमा करने आई युवतियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने परिक्रमा कर रही युवतियों पर पानी की बोतल फेंककर मार दी। घटना का वीडियो पीछे चल रहे कुछ युवकों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इन दिनों पुरुषोत्तम माह के चलते वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर परिक्रमा मार्ग से गुजर रहे थे। बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में पानी की बोतल है। आरोप है कि उसने परिक्रमा कर रही युवतियों की ओर बोतल फेंकी, जिससे वहां मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई।

घटना को देख पीछे दूसरी बाइक पर चल रहे युवकों ने आरोपियों का पीछा किया और उनकी बाइक रुकवाकर फटकार लगाई। इस दौरान पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वृंदावन पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद संबंधित युवकों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Exit mobile version