Site icon AB News.Press

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार…35 नए मंत्रियों ने ली शपथ

In a major cabinet expansion, 35 new ministers were sworn in on Monday. The Governor administered the oath of office and secrecy to all the new ministers at a ceremony held at Raj

west bengal

कोलकाता, 1जून। पश्चिम बंगाल सरकार में सोमवार को बड़े मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

इस विस्तार के बाद राज्य मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गई है। इनमें 13 को कैबिनेट मंत्री, 3 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

संवैधानिक सीमा के तहत मंत्रिमंडल

संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार किसी भी राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत तक हो सकती है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीटें होने के कारण मंत्रियों की अधिकतम सीमा 44 तय है। वर्तमान विस्तार के बाद मंत्रिपरिषद इस सीमा के करीब पहुंच गई है।\

विभागों का बंटवारा

नए मंत्रियों के बीच विभिन्न विभागों का वितरण किया गया है। वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए गए हैं, जबकि नए चेहरों को क्षेत्रीय और सामाजिक कल्याण से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Exit mobile version