Site icon AB News.Press

Car Accident: छुट्टियां मनाने निकला परिवार हादसे का शिकार…8 की मौत

Car accident: Eight people were killed in a horrific road accident in Himachal Pradesh's Jwalamukhi district. An Ertiga car fell into a 500-meter-deep gorge near Rainbow

to celebrate holidays

चंबा, 1जून। Car Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक भीषण सड़क हादसे ने आठ लोगों की जान ले ली। बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

मृतकों में छत्तीसगढ़ के भिलाई मूल के एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह परिवार लंबे समय से बेंगलुरु में रह रहा था और छुट्टियां मनाने हिमाचल प्रदेश आया हुआ था।। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचाव टीम को खाई से शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना से भिलाई, बेंगलुरु और हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। छुट्टियां मनाने निकले परिवार के चार सदस्यों की एक साथ मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version