Site icon AB News.Press

छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रद्द की गई कई ट्रेनें फिर से बहाल…नॉन-इंटरलॉकिंग काम टला

There's some relief for rail passengers in and around Chhattisgarh. The South East Central Railway has postponed non-interlocking work for the proposed fourth rail line at Champa

Chhattisgarh Railway

छत्तीसगढ़, 1जून| छत्तीसगढ़ और आसपास के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चांपा स्टेशन पर प्रस्तावित चौथी रेल लाइन के लिए होने वाला नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य फिलहाल टाल दिया है। इसके चलते जून में रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट की गई कई ट्रेनों को अब फिर से सामान्य संचालन में बहाल कर दिया गया है।

पहले 7 जून से 19 जून के बीच कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर पड़ने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब रेलवे ने अपना फैसला बदलते हुए सभी ट्रेनों को उनके पुराने समय, रूट और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलाने का निर्णय लिया है।

रायगढ़–बिलासपुर, कोरबा–रायपुर और गेवरारोड–रायपुर जैसी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें अब पहले की तरह नियमित रूप से चलेंगी। वहीं साउथ बिहार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों की रद्दीकरण स्थिति भी वापस ले ली गई है।

इसके अलावा जिन ट्रेनों के मार्ग बदले गए थे, वे भी अब अपने पुराने और निर्धारित रूट से ही संचालित होंगी। आजाद हिंद एक्सप्रेस, जनशताब्दी और हसदेव एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की देरी (री-शेड्यूलिंग) भी समाप्त कर दी गई है, जिससे अब संचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की ताज़ा स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री NTES, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 का उपयोग कर सकते हैं।

Exit mobile version