Site icon AB News.Press

NHM कर्मचारियों को मिलेगा 6 लाख रुपये का निःशुल्क लाइफ इंश्योरेंस कवर

The Health Department has taken an important decision in the interest of officers and employees working under the National Health Mission (NHM). The government has

NHM employees

रायपुर, 30मई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू निष्पादित किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके तहत एनएचएम के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 6 लाख रुपये का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाएगा, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह बीमा कवर सामान्य मृत्यु की स्थिति में कर्मचारियों के परिजनों को उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस सुविधा के लिए राज्य सरकार अथवा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा।

इसके अलावा, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित अन्य सभी सुविधाएं भी कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इस पहल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। साथ ही, किसी अप्रिय परिस्थिति में उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

सरकार के इस निर्णय को एनएचएम कर्मचारियों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version