Site icon AB News.Press

D.Ed Candidates: D.Ed अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर AAP का अल्टीमेटम…11 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

The ongoing agitation by D.Ed candidates in Chhattisgarh over appointments to assistant teacher positions may intensify. The Aam

D.Ed CandidatesD.Ed

छत्तीसगढ़, 30मई| D.Ed Candidates: छत्तीसगढ़  में सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति को लेकर चल रहा D.Ed अभ्यर्थियों का आंदोलन अब और तेज हो सकता है। आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार को सीधी चेतावनी दी है।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा है कि यदि 10 जून तक पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई, तो 11 जून से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

आंदोलनरत अभ्यर्थियों का दावा है कि राज्य में सहायक शिक्षक के करीब 2300 पद खाली हैं, जिनमें लगभग 1600 पद आदिवासी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बताए जा रहे हैं। अभ्यर्थी पिछले 153 दिनों से रायपुर के तूता धरना स्थल पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से नियुक्ति न मिलने के कारण वे आर्थिक, मानसिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहे हैं।

AAP नेता उत्तम जायसवाल ने आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए जल्द पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देनी चाहिए।

पत्र में यह भी दावा किया गया है कि आंदोलन के दौरान कई अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया, तीन बार जेल भेजा गया और चार दिनों तक हिरासत में रखा गया।

जायसवाल ने कहा कि स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है और सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर समयसीमा तक नियुक्ति नहीं हुई, तो आंदोलन को आमरण अनशन में बदला जाएगा।

Exit mobile version