Site icon AB News.Press

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी देने की कोशिश नाकाम…समर्थकों ने रास्ते में रोका

Opposition BJP leader Ramkumar Toppo led his party's supporters to Ambikapur on Saturday, but on the way, his call was stopped, leaving a large number of BJP

Sitapur MLA

सीतापुर,30मई। सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो शनिवार को अपनी गिरफ्तारी देने के लिए अंबिकापुर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनके समर्थकों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए और विधायक के काफिले को आगे जाने नहीं दिया।

स्थिति ऐसी बन गई कि विधायक को अंततः वापस लौटना पड़ा। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए विधायक के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

गौरतलब है कि विधायक रामकुमार टोप्पो पर एक नायब तहसीलदार से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। घटना के बाद प्रदेशभर के तहसीलदारों और राजस्व अधिकारियों में नाराजगी देखी जा रही है।

इसी विवाद के विरोध में छत्तीसगढ़ तहसीलदार संघ के आह्वान पर प्रदेशभर में तहसीलदारों की हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण कई राजस्व और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वे स्वयं कानून का सम्मान करते हुए गिरफ्तारी देने जा रहे थे और इसके लिए किसी भी प्रकार की भीड़ या प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

 

Exit mobile version