Site icon AB News.Press

वन्दे मातरम् पर भूपेश बघेल की भाजपा को खुली चुनौती…महाजनसंपर्क अभियान पर भी साधा निशाना

Amid the ongoing political debate over Vande Mataram, former Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel has issued an open challenge to BJP leaders and workers. He said that BJP

Vande Mataram

रायपुर, 30मई। वंदे मातरम् को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बिना देखे एक साथ वंदे मातरम् गाकर दिखाएं।

भूपेश बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से होती है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर तक आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से वंदे मातरम् गाया जाता है, जबकि भाजपा के लोग पहले इसे गाते तक नहीं थे।

दिल्ली दौरे को लेकर जानकारी देते हुए बघेल ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

वहीं, केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनसंपर्क अभियान जरूर चलाना चाहिए, क्योंकि जनता उनके जवाब का इंतजार कर रही है और उनसे कई सवाल पूछेगी।

भूपेश बघेल ने कहा कि जनता अब सरकार के कामकाज का हिसाब मांग रही है और भाजपा को लोगों के सवालों का जवाब देना होगा। उ

Exit mobile version