Site icon AB News.Press

रायपुर के उरला मेटल पार्क स्थित भारती फूड्स फैक्ट्री में भीषण आग

A massive fire broke out at the Bharti Foods factory in Urla Metal Park in Raipur, causing widespread panic. The fire was so intense that plumes of smoke were visible from far

Urla of Raipur

रायपुर,30मई। राजधानी रायपुर के उरला मेटल पार्क स्थित भारती फूड्स फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भारती फूड्स फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर उरला थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

भीषण आग के चलते फैक्ट्री में रखे मशीनरी, कच्चे माल और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में बिस्किट निर्माण का कार्य किया जाता है वही आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version