Site icon AB News.Press

बिलासपुर पुलिस का बड़ा खुलासा…पत्नी ही निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड

Police have achieved a major breakthrough in the sensational murder of a young man from Jharkhand in Chhattisgarh's Bilaspur district. Solving the mystery

Bilaspur Police

बिलासपुर, 30 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में झारखंड निवासी युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी के बाद उसके प्रेमी और हत्या के सह-आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस का संदेह मृतक की पत्नी पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की साजिश और वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। पूछताछ में सामने आया कि महिला का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध था और दोनों साथ रहना चाहते थे। इसी वजह से पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक मूल रूप से झारखंड का निवासी था। उसकी पत्नी उसे बहाने से बिलासपुर लेकर आई, जहां पहले से तय योजना के तहत अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार फरार प्रेमी की तलाश में जुटी हुई थी। विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version