Site icon AB News.Press

बिलासपुर के गोढ़ी में सुशासन तिहार बना सियासी अखाड़ा…विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बीच तीखी बहस

During the Sushasan Tihar programme organised in village Godhi under Bilha assembly constituency of Bilaspur district, a heated exchange of words broke out on the stage between

Godhi of Bilaspur

बिलासपुर, 30मई| बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बीच जनता की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला ने किसानों को समय पर खाद-बीज न मिलने, बिजली-पानी की कमी, खराब सड़कों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि जनता के आवेदन समय पर निराकृत नहीं हो रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

इसके जवाब में विधायक धरमलाल कौशिक ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का पक्ष रखते हुए कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच मंच पर ही बहस और तेज हो गई।

बहस बढ़ने के बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका।

Exit mobile version