Site icon AB News.Press

व्यापार विहार के तेल गोदाम में भीषण आग…इलाके में मचा हड़कप

A massive fire broke out at an oil warehouse in Vyapar Vihar on Saturday morning, causing widespread panic. Due to the flammable materials present in the warehouse, the fire quickly spread to

Vyapar Vihar

बिलासपुर, 30मई| व्यापार विहार में शनिवार सुबह एक तेल गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे आसपास का इलाका दहशत में आ गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू किए गए। पुलिस ने एहतियातन पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version