Site icon AB News.Press

नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में बढ़े टिकट…अब जेब पर पड़ेगा ज्यादा भार

Tourists visiting the Nandanvan Zoo and Jungle Safari in Nava Raipur will now have to spend more than before. The Forest and Climate Change Department has made major changes in the fees for entry

Nandanvan of Nava Raipur

रायपुर, 30मई| नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमने आने वाले पर्यटकों को अब पहले से ज्यादा खर्च करना होगा। नंदनवन जंगल सफारी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एंट्री टिकट, सफारी राइड और अन्य सुविधाओं के शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। नई दरों के लागू होने के बाद कई श्रेणियों में टिकट कीमतें 50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं, जबकि कुछ सेवाओं में शुल्क लगभग दोगुना हो गया है।

बच्चों और बड़ों के लिए नई टिकट दरें

नई दरों के अनुसार 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का प्रवेश शुल्क 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। वहीं 12 वर्ष से अधिक उम्र के पर्यटकों के लिए टिकट 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिए गए हैं।

विदेशी पर्यटकों के लिए भी प्रवेश शुल्क में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां यह 200 रुपये था, अब इसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा एसी बस और सफारी राइड्स के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को राहत, लेकिन शर्तें लागू

60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को पहले की तरह निशुल्क प्रवेश की सुविधा जारी रहेगी, बशर्ते वे वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करें। हालांकि नई नीति के तहत यह सुविधा अब वीकेंड, सार्वजनिक अवकाश और सरकारी छुट्टियों पर लागू नहीं होगी। इन दिनों में उन्हें भी निर्धारित शुल्क देना होगा|

बेहतर सुविधाओं के लिए बढ़ोतरी

वन विभाग के अनुसार बढ़ते रखरखाव खर्च और पर्यटक सुविधाओं को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। विभाग का दावा है कि इससे सफारी क्षेत्र में प्रबंधन बेहतर होगा और वन्यजीव संरक्षण कार्यों को भी मजबूती मिलेगी।

800 एकड़ में फैला है जंगल सफारी परिसर

नंदनवन जंगल सफारी नया रायपुर के सेक्टर-39 में लगभग 800 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। यहां 130 एकड़ का खांडवा जलाशय भी स्थित है, जो प्रवासी पक्षियों का प्रमुख ठिकाना माना जाता है।

सफारी क्षेत्र में शाकाहारी, भालू, टाइगर और शेर सफारी जैसे चार प्रमुख जोन विकसित किए गए हैं। वर्तमान में यहां 3 बाघ, 4 भालू और करीब 80 शाकाहारी वन्यजीव मौजूद हैं, जिनमें चीतल, सांभर, नीलगाय, बार्किंग डियर और ब्लैक बक शामिल हैं।

 

Exit mobile version