Site icon AB News.Press

Illegal Sand Mining पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई… अवैध खनन पर लगातार सख्ती

Major Action by Balrampur Administration Against Illegal Sand Mining... Sustained Crackdown on Unlawful Extraction

Illegal Sand Mining

रायपुर, 29 मई। Illegal Sand Mining : बलरामपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत धौली लिबरा स्थित रेत खदान का औचक निरीक्षण किया गया, जहां कन्हर नदी किनारे नियम विरुद्ध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चौन माउंटेड मशीन को जब्त किया गया।

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई

खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी ने बताया कि रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पचावल स्थित पांगन नदी में वर्तमान में तीन रेत खदानें स्वीकृत एवं संचालित हैं। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर निरीक्षण किया गया, जिसमें नदी किनारे पोकलेन मशीन से अवैध उत्खनन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मशीन को तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पहले भी हुई कई कार्रवाइयां

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ग्राम पचावल क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पांगन नदी में अवैध रूप से रैम्प और रास्ता निर्माण करते पाए जाने पर एक जेसीबी वाहन जब्त कर एक लाख रुपये की शास्ति राशि वसूली गई थी। वहीं अवैध रेत भंडारण के मामले में एक जेसीबी और हाइवा वाहन जब्त कर 42 हजार 850 रुपये की वसूली की गई।

मई माह में 19 वाहन जब्त

खनिज विभाग की टीम ने मई 2026 के दौरान राजपुर, बरियों और शंकरगढ़ क्षेत्र में महान नदी एवं गलफूला नदी से अवैध रेत परिवहन करते हुए 19 वाहनों को भी जब्त किया है। जब्त वाहनों को संबंधित थाना और पुलिस सहायता केंद्रों में सुरक्षित रखा गया है।

लाखों रुपये की वसूली

जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चल रही कार्रवाई का असर साफ दिखाई दे रहा है।

वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 12 प्रकरण दर्ज कर 1 लाख 78 हजार 880 रुपये की वसूली की जा चुकी है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version