Site icon AB News.Press

खैरागढ़ में भीषण गर्मी का कहर…15 वन्यजीव और पक्षियों की मौत से हड़कंप

The intense heat and heat wave in the state are now having a serious impact on wildlife. The Forest Department was shocked when 15 wildlife and birds were found dead in Forest Cell No. 322

Severe heat in Khairagarh

खैरागढ़, 29मई। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव का असर अब वन्यजीवों पर भी गंभीर रूप से दिखाई देने लगा है। खैरागढ़ वन क्षेत्र के उपवृत्त लछना अंतर्गत दल्लीखोली के वन कक्ष क्रमांक 322 में 15 वन्यजीव और पक्षियों के मृत पाए जाने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की गई। पशु चिकित्सकों के साथ मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लगातार कई दिनों से पड़ रही अत्यधिक गर्मी और हीट वेव ही इस घटना का कारण हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

वन विभाग ने आसपास के जल स्रोतों और मिट्टी के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेज दिए हैं, ताकि वैज्ञानिक आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सके।

राहत के लिए किए गए उपाय

भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में 3 अस्थायी वाटर होल तैयार किए हैं, जहां नियमित रूप से पानी की व्यवस्था की जा रही है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर अन्य क्षेत्रों में भी नए वाटर होल बनाए जाएंगे, ताकि वन्यजीवों को पानी की कमी से बचाया जा सके।

निगरानी बढ़ाई गई

संवेदनशील इलाकों में ट्रैप कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही वन अमला नियमित गश्त भी कर रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ग्रामीणों से अपील

वन मंडलाधिकारी पंकज सिंह राजपूत ने कहा कि विभाग स्थिति पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कोई वन्यप्राणी या पक्षी घायल, बीमार या असामान्य अवस्था में दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

कंट्रोल रूम नंबर जारी

वन विभाग ने सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर 247 तथा मोबाइल नंबर +91-9301321797 जारी किया है। विभाग ने लोगों से वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Exit mobile version