Site icon AB News.Press

शमिता शेट्टी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब…उम्र और शादी पर की गई टिप्पणियों पर जताई नाराज़गी

Bollywood actress Shamita Shetty has taken a strong stance on social media trolling regarding age and marriage. Sharing a screenshot of a troller's post on her Instagram story, she criticized age-shaming comments

Shamita Shetty

मुंबई, 28मई| बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर उम्र और शादी को लेकर की जा रही ट्रोलिंग पर कड़ा रुख अपनाया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ट्रोलर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने सिंगल महिलाओं पर किए जाने वाले ऐज-शेमिंग कमेंट्स की आलोचना की।

शमिता, जो 47 वर्ष की हैं,उन्होंने साफ कहा कि वे शादी करने की किसी भी जल्दबाज़ी में नहीं हैं और अपनी जिंदगी में पूरी तरह खुश और फिट हैं। उन्होंने लिखा कि उम्र के साथ बदलाव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे सामान्य रूप से स्वीकार किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, शारीरिक बदलाव किसी की वैल्यू को कम नहीं करते।

एक यूजर ने उनकी शादी को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर वे समय पर शादी कर लेतीं तो उनके बच्चे बड़े हो चुके होते। इस पर शमिता ने तीखा जवाब देते हुए सवाल किया, “तो? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है?”

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर सिंगल महिलाओं को सिर्फ ट्रोल और ऐज-शेम करने के लिए ही क्यों फॉलो किया जाता है। शमिता ने ऐसे लोगों को अपनी प्रोफाइल अनफॉलो करने की सलाह भी दी।

गौरतलब है कि शमिता की तुलना अक्सर उनकी बड़ी बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी से की जाती है, जो 50 वर्ष की हैं और शादीशुदा हैं तथा उनका एक बेटा भी है। शमिता पहले भी कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वे बिना सही साथी मिले शादी करने में विश्वास नहीं रखतीं और अपनी सिंगल लाइफ को खुशी से जी रही हैं।

Exit mobile version