Site icon AB News.Press

Bashir badr passded away: भोपाल में शायर बशीर बद्र का निधन…साहित्य जगत में शोक

Renowned and Padma Shri awardee poet Bashir Badr passed away on Thursday, May 28. He breathed his last at his residence in Bhopal's Idgah Hills at the age of 91. He had been suffering

in Bhopal

भोपाल, 28मई।Bashir bdra passded away: मशहूर और पद्मश्री सम्मानित शायर बशीर बद्र का गुरुवार, 28 मई को निधन हो गया। उन्होंने भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित अपने निवास पर 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों और डिमेंशिया से पीड़ित थे।

परिजनों के अनुसार, पिछले काफी समय से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। बीमारी के कारण उनकी याददाश्त भी कमजोर हो गई थी और वे लोगों को पहचानने में असमर्थ हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज शाम भोपाल में किया जा सकता है, हालांकि समय अभी तय नहीं हुआ है।

बशीर बद्र का असली नाम सैयद मोहम्मद बशीर था। उनका जन्म 15 फरवरी 1935 को हुआ था। उन्होंने अपनी गज़लों और शायरी के जरिए मोहब्बत, तन्हाई, रिश्तों और इंसानी एहसासों को बेहद सादगी और खूबसूरती से बयान किया। उनकी शायरी भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद की जाती रही है।

बशीर बद्र के निधन पर साहित्य और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने कहा, “आज उर्दू थोड़ी गरीब हो गई। बशीर बद्र की ग़ज़लें हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगी।”

 

Exit mobile version